जुमे की नमाज में पहलगाम हमले में मारे गए लोंगो को श्रद्धांजलि, मुस्लिमों में काली पट्टी बांटते दिखे ओवैसी, देखें-Video

Pahalgam Terrorist Attack : पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ देश भर में भारी गुस्सा और आक्रोश है। लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शहरों में बाजार बंद कर विरोध जताया जा रहा है। इस बीच, ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन (AIIO) के प्रमुख डॉ इमाम उमर अहमद इलियासी ने कहा है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Pahalgam Terrorist Attack : पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ देश भर में भारी गुस्सा और आक्रोश है। लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शहरों में बाजार बंद कर विरोध जताया जा रहा है। इस बीच, ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन (AIIO) के प्रमुख डॉ इमाम उमर अहमद इलियासी ने कहा है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। वहीं, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिमों से काली पट्टी बांधकर जुमे की नमाज पढ़ने की अपील की है।

kali patti

22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला।

आतंकवादी शैतान होता है-इलियासी

इलियासी ने कहा, 'यह बहुत ही दुखद हमला है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। हम सबको एक होकर इसका मुकाबला करना होगा। हमने तमाम मस्जिदों से खास तौर पर जामा मस्जिदों से, मदरसों से गुजारिश कर दी है कि जुमे की नमाज में उन शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी जो लोग इस हमले में शहीद हो गए। उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की जाएगी। तमाम इमाम आतंकवाद के खिलाफ खड़े होकर ऐलान करेंगे। आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता है। आतंकवादी शैतान होता है। पाकिस्तान भारत में जिस तरह आतंकवाद फैलाता है, उसे जवाब देने के लिए भारत तैयार है। जवाब जरूर दिया जाएगा। देश को एक होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना होगा।'

End of Feed