पाकिस्तान की बेशर्म तबतब दुनिया देखती रही है, करगिल से लेकर मुंबई हमले तक में पाकिस्तान बेशर्मी से झूठ पर झूठ बोलते रहा कि उसका हाथ नहीं है, बाद में सबूत मिले तो चुपचाप पतली गली पकड़ लिए। अब एक बार फिर भारत के उन दावों की पुष्टि हुई है, जिसमें भारत कहते रहा है कि पाकिस्तान आतंकियों की मदद करते रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद स्वीकार किया है कि उनका देश आतंकियों की मदद करते रहा है।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का कबूलनामा
न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान आतंकवादी समूहों को वित्तपोषित और समर्थन करता रहा है। एक वीडियो क्लिप जो अब वायरल हो गई है, उसमें पाकिस्तान के रक्षा मंत्री स्काई न्यूज के यल्दा हकीम से बात कर रहे हैं, जब वह उनसे पूछती हैं, "लेकिन आप स्वीकार करते हैं, आप स्वीकार करते हैं, कि पाकिस्तान का इन आतंकवादी संगठनों को समर्थन, प्रशिक्षण और वित्तपोषित करने का एक लंबा इतिहास रहा है? ख्वाजा आसिफ अपने जवाब में कहते हैं- "हम लगभग 3 दशकों से संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए यह गंदा काम कर रहे हैं... और ब्रिटेन सहित पश्चिम... यह एक गलती थी, और हमें इसके लिए भुगतना पड़ा, और इसलिए आप मुझसे यह कह रहे हैं। अगर हम सोवियत संघ के खिलाफ युद्ध में और बाद में 9/11 के बाद के युद्ध में शामिल नहीं होते, तो पाकिस्तान का ट्रैक रिकॉर्ड बेदाग होता।"
भारत करते रहा है दावा
आसिफ के बयान से यह तथ्य उजागर होता है कि पाकिस्तान कई वर्षों से इन आतंकी समूहों को पनाह दे रहा है। भारत यही दावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करते रहा है, सबूत देते रहा है। खुद अमेरिका ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में घुस कर मार चुका है। हालांकि पाकिस्तान आतंकियों के पालने-पोसने से इनकार करते रहा है। लेकिन अब खुद वहां के रक्षा मंत्री ने ही यह स्वीकार कर लिया है।
पहलगाम हमले में भी पाक का हाथ
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में भी पाकिस्तान का ही हाथ सामने आया है। पाकिस्तान से आए आतंकियों ने ही इस हमले को अंजाम दिया है, इसके सबूत मिल चुके हैं। इसके बाद भी पाकिस्तान इसे मानने को तैयार नहीं है।
