हिंदू लड़की राधा के लिए मुस्लिम युवक अफसर मंसूरी बना कृष्णा, अजब प्रेम की गजब कहानी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 13, 2022, 07:55 PM IST

मंदसौर से धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है, यहां एक मुस्लिम युवक के हिंदू बनने का केस सामने आया है, युवक ने गायत्री शक्तिपीठ पहुंचकर वैदिक पद्धति से विधि-विधान के साथ हिन्दू धर्म अपना लिया।

KEY HIGHLIGHTS
  1. मुस्लिम युवक का नाम अफसर मंसूरी है जिसे हिंदू युवती राधा से प्यार हो गया उससे शादी भी कर ली
  2. धर्म परिवर्तन के लिए अफसर अपनी पत्नी राधा के साथ मंदसौर के गायत्री मंदिर पहुंचे
  3. मुस्लिम युवक अफसर का धार्मिक कर्मकांड करके धर्म परिवर्तन कराया गया

कहते हैं कि प्यार अंधा होता है और जात पांत की दीवार को नहीं मानता है, ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश से सामने आया है, यहां मंदसौर के रहने वाले एक मुस्लिम युवक (Muslim) को हिंदू लड़की (Hindu) से प्यार हो गया जिसके बाद उससे शादी रचाने को उसने मुस्लिम धर्म को छोड़ने में गुरेज नहीं की और वैदिक पद्धति से विधि-विधान के साथ हिन्दू धर्म अपना लिया है।

Muslim convert hindu

मुस्लिम युवक का नाम अफसर मंसूरी है जिसे हिंदू युवती राधा से प्यार हो गया

मुस्लिम युवक का नाम अफसर मंसूरी है और उसकी उम्र 32 साल है, उसे हिंदू युवती जिसका नाम राधा (Radha) है उससे प्यार हो गया दोनों ने मंदिर में शादी कर ली ये पांच साल पहले की बात है, अब 5 साल बाद वह पत्नी के साथ मंदिर पहुंचा, जहां उसने मुस्लिम धर्म त्यागकर सनातन धर्म अपना लिया है।

End of Feed