Murshidabad Violence Update: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद मे हुई हिंसा का मामले में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल दो याचिकाओं पर 21 अप्रैल को सुनवाई होनी है, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटेश्वर सिंह की बेंच सुनवाई करेगी। हिंसा की अदालत की निगरानी में जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है।
मुर्शिदाबाद हिंसा
याचिकाओं में मुर्शिदाबाद हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी के गठन की मांग की गई है। याचिका में राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति में विफलता के लिए पश्चिम बंगाल सरकार से स्पष्टीकरण मांगने की मांग की गई है।
ये भी पढ़ें- 'पहले अपने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करो, नसीहत बाद में', बंगाल हिंसा पर भारत ने बांग्लादेश को लगाई कड़ी फटकार
हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी
सुप्रीम कोर्ट के वकील शशांक शेखर झा और विशाल तिवारी ने जनहित याचिका दाखिल की है। बता दें कि जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली दो सदस्य पीठ मामले पर सुनवाई करेगी गौर हो कि हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी वहीं बड़ी संख्या में लोगों को बेघर होना पड़ा।
