Mumbai Rain: मुंबई की मेयर के सामने गटर में जा गिरे सफाई कर्मचारी, वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने उठाए सवाल

Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश और जलभराव के बीच निरीक्षण के दौरान एक BMC सुपरवाइजर खुले जल चैनल में गिर गया। यह घटना उस समय हुई जब मेयर रितु तावड़े किंग्स सर्कल के गांधी मार्केट इलाके में जल निकासी व्यवस्था और पंपिंग सिस्टम का जायजा ले रही थीं। सुपरवाइजर को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने मुंबई की मॉनसून तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। मेयर ने घटना पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि खुले मैनहोल या जल चैनल मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी

Mumbai Rain: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश और जलभराव के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। बुधवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की मेयर रितु तावड़े जब किंग्स सर्कल इलाके के गांधी मार्केट में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण कर रही थीं, उसी दौरान एक बीएमसी सुपरवाइजर पास मौजूद खुले जल चैनल (वॉटर चैनल) में गिर गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

mayor

मुंबई मेयर के सामने वॉटर चैनल में गिरा बीएमसी सुपरवाइजर।

जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब मेयर रितु तावड़े बारिश के बाद जल निकासी व्यवस्था और पंपिंग सिस्टम का जायजा ले रही थीं। सुपरवाइजर अचानक खुले चैनल के पास फिसलकर गिर गया, हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

End of Feed