NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई पुलिस एक्टिव, अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

मुंबई पुलिस का मानना ​​है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

Anmol Bishnoi: मुंबई पुलिस ने NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से संपर्क किया है। मुंबई पुलिस ने राज्य के होम डिपार्टमेंट को लिखकर गुजारिश की है कि वह इस मामले को केंद्र के सामने उठाए और अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से बाहर शिफ्ट करने पर लगी रोक में ढील देने की मांग करे। पुलिस की रिक्वेस्ट पर राज्य सरकार के जवाब का अभी इंतजार है।

Anmol bishnoi

अनमोल बिश्नोई और लॉरेंस बिश्नोई

NIA कोर्ट ने मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

End of Feed