आदित्य ठाकरे के खिलाफ केस दर्ज, बिना इजाजत अवैध तरीके से लोअर परेल ब्रिज का किया था उद्घाटन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2023, 09:21 AM IST

Mumbai News: बीएमसी ने शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन पर आरोप है कि उन्होंने लोअर परेल ब्रिज का अवैध रूप से उद्घाटन किया था।

Mumbai News: अवैध तरीके से ब्रिज के उद्घाटन करने को लेकर बीएमसी ने आदित्य ठाकरे के खिलाफ शिकायत दर्ज की। बीएमसी ने आरोप लगाया कि 16 नवंबर को आदित्य ठाकरे ने लोअर परेल ब्रिज का अवैध रूप से उद्घाटन किया था। जिसके बाद 17 नवंबर की रात करीब 11 बजे 2 बीएमसी अधिकारियों ने एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन मे इस मामले पर शिकायत दर्ज करने पहुंचे थे। रात 11 से सुबह 4 बजे तक बीएमसी अधिकारी पुलिस स्टेशन में थे। बीएमसी की तरफ से डेप्युटी इंजीनियर आए थे और उनके साथ एक और अधिकारी उस दौरान मौजूद थे। आदित्य समेत वहा मौजूद अन्य शिवसेना नेताओ पर भी FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि अवैध रूप से बिना इजाजत ब्रिज का उद्घाटन किया गया।

Aditya Thackeray, BMC, Lower Parel Bridge inaugurated

आदित्य ठाकरे के खिलाफ केस दर्ज

मुंबई नगर निगम के सड़क विभाग द्वारा एनएम जोशी पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज की गई थी और उसके बाद आईपीसी की धारा 143, 149, 326 और 447 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मुंबई पुलिस के अनुसार शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे सुनील शिंदे, सचिन अहीर, पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर, पूर्व मेयर स्नेहल अंबेकर और 15-20 कार्यकर्ताओं के साथ स्थान पर गए और पुल का उद्घाटन किया। डेलिसल रोड ब्रिज यातायात के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं था और मुंबई नगर निगम से पुल खोलने की कोई अनुमति नहीं थी। बीएमसी अधिकारी ने पुलिस से शिकायत की जिसके आधार पर पुलिस ने आदित्य ठाकरे और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया।

End of Feed