जोधपुर में 40 से ज्यादा देशों के 'सुपर फाइटर्स' का जमावड़ा, F-35 से राफेल-सुखोई तक दिखेगा दम, शुरू हुआ 'तरंग शक्ति 2026'

Tarang Shakti 2026: राजस्थान के जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास 'तरंग शक्ति' का दूसरा संस्करण शुरू हो गया है। 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक चलने वाले इस विशाल सैन्य अभ्यास में दुनिया के 40 से अधिक देश भाग ले रहे हैं।

Tarang Shakti 2026: राजस्थान के ऐतिहासिक शहर जोधपुर में स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास 'तरंग शक्ति 2026' के दूसरे संस्करण का भव्य आगाज हो गया है। भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित इस सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास में दुनिया भर के 40 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया के जरिए दुनिया भर से आए अपने मित्र देशों के सैन्य दलों का भारत और जोधपुर की पावन धरा पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

Tarang Shakti 2026

12 अक्टूबर तक चलेगा 40 देशों का जांबाज हवाई अभ्यास

एएनआई के मुताबिक यह विशाल सैन्य अभ्यास 26 सितंबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान भाग लेने वाले देश अपने अत्याधुनिक हवाई संसाधनों के साथ संयुक्त सामरिक युद्ध अभ्यासों का प्रदर्शन करेंगे। इस बार अभ्यास में शामिल हो रहे विमानों का बेड़ा बेहद खास है। अमेरिका अपने पांचवीं पीढ़ी के सबसे उन्नत लड़ाकू विमान F-35 को मैदान में उतार रहा है, तो वहीं फ्रांस ने अपने बेजोड़ राफेल फाइटर जेट्स और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने F-16 विमानों की तैनाती की है। इसके अलावा, कई अन्य देश अपने परिवहन और सहायता विमानों के साथ हिस्सा ले रहे हैं।

End of Feed