Mukhtar Ansari News: जो मुख्तार अंसारी बना फिरता था 'शेर', अब जान के डर से कोर्ट से लगा रहा गुहार

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 28, 2023, 07:31 PM IST

मुख्तार अंसारी के सिर पर कोई एक दो या तीन केस नहीं हैं। अगर आप उनसे खुद पूछें तो जवाब यही होगा कि अब तो याद नहीं। मुख्तार के खिलाफ 61 केस दर्ज हैंं।

यूपी के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को जान का डर सता रहा है। मतलब जो मुख्तार कभी यूपी में 'शेर' बनकर घुमता था, उसे डर है कि वो जेल से बाहर निकलेगा तो मार दिया जाएगा। जैसे अतीक अहमद को मारा गया।

अंसारी परिवार के वकील लियाकत अली ने बताया कि कोर्ट में पेश ना होने के लिए Mukhtar Ansari की ओर से पहले ही प्रार्थना पत्र दिया गया है। उन्होंने आशंका जताई की उनके मुवक्किल को अगर जेल से बाहर लाया जाता है तो उनकी जान को खतरा हो सकता है।

End of Feed