अंबानी से अडाणी और टाटा तक: उद्योग जगत में किन्हें मिला राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण, देखें पूरी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2024, 06:45 PM IST

Ram Mandir Guest List: जिन 500 से अधिक राज्य अतिथियों की सूची तैयार की गई है, भारतीय उद्योग जगत के साथ ही मनोरंजन, खेल, संगीत और अन्य क्षेत्रों के दिग्गज शामिल हैं। सूची में कारोबारी मुकेश अंबानी, रतन टाटा और उद्योगपति गौतम अडाणी का भी नाम है।

Ram Mandir Guest List: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए उद्योग जगत के जिन लोगों को निमंत्रण मिला है, उनमें कारोबारी मुकेश अंबानी, रतन टाटा और उद्योगपति गौतम अडाणी भी शामिल हैं। इन सभी उद्योगपतियों को सोमवार को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राज्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। जिन 500 से अधिक राज्य अतिथियों की सूची तैयार की गई है, भारतीय उद्योग जगत के साथ ही मनोरंजन, खेल, संगीत और अन्य क्षेत्रों के दिग्गज शामिल हैं।

Ram Mandir

राम मंदिर

इस सूची में अरबपति मुकेश अंबानी, उनकी मां कोकिलाबेन, पत्नी नीता, बेटे आकाश और अनंत, बहू श्लोका और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट शामिल हैं। टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन एन टाटा, टाटा संस के चेयरपर्सन एन चंद्रशेखरन और पत्नी ललिता भी आमंत्रित लोगों की सूची में हैं। कारोबारी दिग्गज गौतम अडाणी और खनन कारोबारी अनिल अग्रवाल भी इस सूची में हैं।

End of Feed