संसद परिसर में स्मार्ट चश्मे, पेन कैमरा और स्मार्ट घड़ी का इस्तेमाल नहीं कर पायेंगे MP?

Parliament News: संसद परिसर में स्मार्ट चश्मे, पेन कैमरा और स्मार्ट घड़ियों का उपयोग न करें सांसद...लोकसभा सचिवालय ने ऐसा आग्रह किया है।

Parliament News: लोकसभा सचिवालय ने सांसदों से संसद परिसर में स्मार्ट चश्मे, स्मार्ट पेन और स्मार्ट घड़ियों जैसे डिजिटल उपकरणों का उपयोग नहीं करने का बुधवार को आग्रह किया क्योंकि इससे उनकी गोपनीयता से समझौता हो सकता है और 'संसदीय विशेषाधिकार' का उल्लंघन भी हो सकता है।

Parliament

संसद परिसर (फाइल फोटो)

लोकसभा के एक बुलेटिन ने संसद सदस्यों को इस बारे में याद दिलाया कि स्मार्ट चश्मे, पेन कैमरा और स्मार्ट घड़ियां जैसे उन्नत उपकरण अब देश में व्यापक रूप से उपलब्ध हैं। इसमें आगाह किया गया है कि इनमें से कुछ उपकरणों का उपयोग 'सदस्यों की गोपनीयता से समझौता करने और संसदीय विशेषाधिकारों का उल्लंघन' करने के लिए किया जा सकता है।

End of Feed