जेल से निकलते ही पप्पू यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान; बोले- NEET छात्रा की लड़ाई रुकने नहीं देंगे

जेल से रिहा होने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि वे फुलवारी शरीफ में संदिग्ध परिस्थितियों में जान गंवाने वाली बच्ची के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि सच बोलने की वजह से उनके साथ गलत किया गया है।

पटना बेउर जेल से निकलते ही पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बड़ा बयान दे दिया है। साथ ही उन्होंने खुद को जेल भेजे जाने पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि प्रशासन ने ऐसा क्यों किया। सरकार में एक दो लोग हैं जिन्होंने बदमाशी की है। एक दिल्ली के नेता, एक बिहार के नेता और एक पुर्णिया के नेता की ये साजिश थी। खेमका हत्याकांड में जो एनकाउंटर हुआ वो गलत बच्चे का हुआ। हमें वो गवाही मिल गई है। बच्चों को 4 बजे निकालकर गोली मारी गई। मैं हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा और केस लड़ूंगा... NEET की बच्ची की लड़ाई मैं रुकने नहीं दूंगा। जिन लोगों ने भी हमारा समर्थन किया मैं उनका ऋणी हूं... मुझे मरवाने की भी कोशिश हुई।

जेल से बाहर आए पप्पू यादव।

जेल से बाहर आए पप्पू यादव।

जेल से रिहा होने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि वे फुलवारी शरीफ में संदिग्ध परिस्थितियों में जान गंवाने वाली बच्ची के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि सच बोलने की वजह से उनके साथ गलत किया गया है। पप्पू यादव ने कहा, “अगर सच कहने पर हमारे साथ ऐसा व्यवहार होगा, तो यह सोचने पर मजबूर करता है कि कितना सच बोलना चाहिए और कितना नहीं।”

End of Feed