तलवार भांजने में भी माहिर हैं मोहन यादव! CM बनने से पहले पुराना VIDEO वायरल, लोग बोले- यादव हो तो ऐसा

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 12, 2023, 07:44 AM IST

Mohan Yadav's Sword Video: मध्य प्रदेश में बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने वाले मोहन यादव की राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से हुई थी और वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के करीबी हैं।

Mohan Yadav's Sword Video: मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से आते हैं। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नजदीकी माने जाते हैं। सोमवार (11 दिसंबर, 2023) को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने बताया कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को होगा। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि वह तलवार भांजने में भी माहिर हैं। वह यह काम दोनों हाथों से आसानी से कर लेते हैं। इस बात का खुलासा उन्हीं के एक पुराने वीडियो से हुआ, जिसमें वह तलवार के साथ करतब करते हुए नजर आए थे।

mohan yadav sword skills

संघ से पुराना और गहरा नाता रखने वाले डॉ.मोहन यादव का पुराना वीडियो वायरल हुआ है। (फाइल)

17 सेकेंड के वायरल वीडियो में वह पूरी चुस्ती और फुर्ती के साथ तलवार भांजते दिखे। वह भी तब जब उन्होंने कुर्ता पायजामा और कोटी पहन रखी थी। आम तौर इस तरह के कपड़ों में तलवारबाजी सरीखे करतब करना सबके लिए आसान बात नहीं होती है। वैसे, यह वीडियो क्लिप दिसंबर 2019 की बताई जा रही है। हालांकि, इस पर फिलहाल यादव की कोई टिप्पणी नहीं आई है।

End of Feed