MP के बीजेपी विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी हेमा मालिनी को लेकर ये क्या बोल गए-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 2, 2023, 04:17 PM IST

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह के जबेरा विधानसभा से बीजेपी विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने सड़कों की तुलना अभिनेत्री हेमा मालिनी के गालों से कर डाली साथ ही उन्होंने कैटरीना कैफ का भी जिक्र किया।

मध्य प्रदेश के दमोह जिले की जबेरा विधानसभा से बीजेपी विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़कों की तुलना हेमा मालनी के गालों और कैटरीना कैफ से करते नजर आ रहे हैं।यह वीडियो तीन दिन पहले जबेरा विधानसभा में विधायक की विकास यात्रा के दौरान कलेहरा में सड़क निर्माण के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम का बताया जा रहा है और इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

वीडियो में जबेरा विधायक कह रहे हैं कि उन्होंने लालू से पूछा कि यहां आपकी सड़क कैसी है तो उन्होंने कहा कि यहां गड्ढे ही गड्ढे हैं, आप हमें मुख्यमंत्री बनाओ तो हम सड़कें हेमा मालनी के गालों जितनी चिकनी बना देंगे।

End of Feed