Mother's Day: Old Age Home में मां किस दर्द से गुजरती हैं? Video देखकर आंसू नहीं रोक पायेंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2023, 05:04 PM IST

Mothers in Old Age Home Video: मां-बेटे का रिश्ता इस दुनिया में बेहद ही पावन माना गया है, लेकिन ये कलियुग है जनाब यहां ऐसी भी औलादें हैं जो जीते-जी अपने मां-बाप को Old Age Home में छोड़ जाते हैं, 'मदर्स डे' के मौके पर जानिए ऐसी ही मां के दर्द को

मुनीष देवगन की रिपोर्ट-

Old Age Home Emotional Heart Touching Video

ऐसी भी औलादें हैं जो जीते-जी अपने मां-बाप को Old Age Home में छोड़ जाते हैं

Digital talk with Munish Devgan : इंसान अपने स्वार्थ सिद्धी में इतना मग्न हो गया है कि उसे रिश्तों की, भावनाओं की कोई कद्र नहीं रह गई। परिवार में मां की बड़ी अहमियत होती है, लेकिन आजकल कुछ बच्चे मां के भी सगे नहीं रह गए हैं। अपने बच्चों के बुरे व्यावहार और उनके तिरस्कार से परेशान होकर कई मां को अपना बुढ़ापा Old Age Home में गुजारना पड़ रहा है।

उनके इस दर्द और व्यथा को Digital talk with Munish में पूरी ईमानदारी से दिखाने की कोशिश की गई है, कैसे अपने बनाए गए बड़े मकानों से दूर बुजुर्गों को ओल्ड ऐज होम में जिंदगी गुजारनी पड़ रही है, जिन बच्चों को उंगली पकड़कर कभी इस मां ने चलना सीखाया था, वो बच्चे ही इनकी उंगली पकड़कर इनकों आंगन नामक वृद्धाश्रम तक छोड़ गए।

End of Feed