छठ पूजा के लिए चलाई गईं 250 से अधिक ट्रेनें, 1.4 लाख बर्थ उपलब्ध, साथ ही रेल मंत्री वैष्णव ने दी शुभकामनाएं

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 11:26 PM IST

छठ पूजा (Chhath Puja) का बिहार और पूर्वी यूपी में विशेष महत्व है। इस मौके पर पूरे देश में फैले लोग इस समय अपने घरों को लौट रहे हैं। इसको देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 250 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाईं।

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ पूजा (Chhath Puja) सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस मौके पर अपने प्रदेश से दूर रहने वाले घर लौटना चाहते हैं। जिसकी वजह से ट्रेन में काफी भीड़ देखने को मिलती है। यात्रियों के हिसाब से ट्रेनों की कमी हो जाती है। इसको ध्यान में रखते हुए रेलवे हर साल स्पेशन ट्रेनें (Special train) चलती है। इस बार भी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

Union Railways Minister Ashwini Vaishnaw

रेल मंत्री ने छठ पूजा के लिए चलाई स्पेशल ट्रेनें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने कहा कि छठ पूजा के लिए, हमने 250 से अधिक ट्रेनें शुरू की हैं। करीब 1.4 लाख बर्थ उपलब्ध कराए गए हैं और लोगों के लिए जो भी जरूरी होगा हम करेंगे। मैं सभी को छठ पूजा की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। छठ पूजा और दिवाली के दौरान अतिरिक्त 2,614 फेरे चलाकर त्योहार की मांग के लिए कुल 36,59,000 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध कराई गईं।

End of Feed