Monsoon Session: विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच मानसून सत्र की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

Parliament Session: संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों की कार्यवाही फिर से शुरू हुई लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया जबकि लोकसभा को भी भारी हंगामे के कारण 2 बजे तक स्थगित कर दिया है।

Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों की कार्यवाही फिर से शुरू हुई लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया जबकि लोकसभा को भी भारी हंगामे के कारण 2 बजे तक स्थगित कर दिया है। इससे पहले आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने सदन की सुबह की कार्यवाही की अध्यक्षता की। उपराष्ट्रपति राज्यसभा के पदेन सभापति होते हैं। आमतौर पर धनखड़ दिन की शुरुआत में राज्यसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता करते थे। धनखड़ ने सोमवार शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेजा था।

Monsoon Session

आज मानसून सत्र की कार्यवाही का दूसरा दिन

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों के कारण सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही थी जिसमें बार-बार व्यवधान और स्थगन देखने को मिले थे। सोमवार को दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ, जब कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर पर तत्काल चर्चा की मांग की और सरकार को जम्मू-कश्मीर में एक बड़ी सुरक्षा चूक के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की।

End of Feed