संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक, ऑपरेशन सिंदूर समेत कई अहम बिलों पर हो सकती है चर्चा

Parliament Monsoon Session: संसद के मॉनसून सत्र की तारीख सामने आ गई हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि 21 जुलाई से 12 अगस्त तक संसद का मॉनसून सत्र आयोजित किया जाएगा।

Monsoon Session: संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक होगा। आगामी मॉनसून सत्र के बारे में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू जानकारी दी। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने तारीखों की सिफारिश की है।

Parliament Monsoon Session

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक

बीमा संशोधन विधेयक पेश कर सकती है सरकार

रिजिजू की यह घोषणा ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए विपक्षी नेताओं द्वारा विशेष सत्र की मांग की पृष्ठभूमि में आई है। विपक्ष की मांग पर एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि नियमों के तहत, मानसून सत्र के दौरान सभी मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। जानकारी के अनुसार, संसद के मॉनसून सत्र में बीमा संशोधन विधेयक भी पेश किया जा सकता है। विधेयक में बीमा क्षेत्र में एफडीआई (FDI) की सीमा बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने की तैयारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विधेयक का मसौदा तैयार है और इसे जल्द ही मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग विधेयक को संसद में पेश करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

End of Feed