आई खुशखबरी...बंगाल की खाड़ी और निकोबार द्वीप पहुंचा मॉनसून, केरल में समय से पहले पहुंचने की संभावना

मौसम कार्यालय ने कहा कि मॉनसून के दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के अधिक हिस्सों अगले तीन से चार दिनों में अंडमान सागर के बाकी हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में बारिश होने की संभावना है।

Monsoon Reaches South Bay of Bengal: मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने नया अपडेट दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मंगलवार को दक्षिण बंगाल की खाड़ी, दक्षिण अंडमान सागर, निकोबार द्वीप समूह और उत्तरी अंडमान सागर के कुछ इलाकों में आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग ने कहा कि पिछले दो दिनों में निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हुई है। इस अवधि में दक्षिण बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर पर पश्चिमी हवाओं की ताकत और गहराई में वृद्धि हुई, हवा की गति समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर 20 समुद्री मील से अधिक थी और कुछ क्षेत्रों में 4.5 किमी तक बढ़ गई थी।

Monsoon

बंगाल की खाड़ी और निकोबार द्वीप पहुंचा मानसून

मॉनसून की शुरुआती मानदंडों की स्थितियां तैयार

बादल छाए रहने का सूचक आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन (OLR) भी क्षेत्र में कम हुआ। इसने कहा कि ये स्थितियां क्षेत्र में मानसून की शुरुआत के मानदंडों के अनुरूप है। मौसम कार्यालय ने कहा कि मानसून के दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के अधिक हिस्सों अगले तीन से चार दिनों में अंडमान सागर के बाकी हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में बारिश होने की संभावना है।

End of Feed