IMD का पूर्वानुमान : दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान देश में सामान्य बारिश की संभावना, दूसरे चरण में El-Nino का असर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 11, 2023, 05:17 PM IST

आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्रा ने बताया कि बारिश के सामान्य और सामान्य से ज्यादा होने की 67 फीसदी संभावना है।

एल-नीनो (El-Nino) की आहट के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि देश में दक्षिण पश्चिम मानसून (Monsoon) के दौरान सामान्य बारिश होने की उम्मीद है। विभाग ने हालांकि कहा कि मानसून के दौरान अल नीनो की स्थिति बन सकती है लेकिन सकारात्मक हिंद महासागर द्विध्रुव (IOD) और उत्तरी गोलार्ध पर कम बर्फ पड़ने से इन स्थितियों का मुकाबला करने में मदद मिल सकती है।

Monsoon Prediction by IMD

देश में दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान सामान्य बारिश होने की उम्मीद

कृषि क्षेत्र के लिए राहत की खबर

यह पूर्वानुमान कृषि क्षेत्र के लिए राहत की खबर है। कृषि क्षेत्र फसलों की पैदावार के लिए मुख्य रूप से मानसून की बारिश पर ही निर्भर रहता है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन ने बताया कि भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून (जून से सितंबर) के दौरान सामान्य बारिश हो सकती है। यह दीर्घावधि औसत का 96 फीसदी (इसमें पांच प्रतिशत ऊपर नीचे हो सकता) है। दीर्घावधि औसत 87 सेंमी है।

End of Feed