मानसून का अजब खेल, सामान्य तारीख से 4 दिन बाद भारत से पूरी तरह लौटा

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 19, 2023, 04:11 PM IST

उत्तर-पश्चिम भारत से 17 सितंबर के आसपास मानसून की वापसी शुरू होती है और 15 अक्टूबर तक यह पूरी तरह लौट जाता है।

Monsoon: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 अक्टूबर की सामान्य तारीख के चार दिन बाद गुरुवार को भारत से पूरी तरह लौट गया है। मानसून की वापसी की प्रक्रिया सामान्य तिथि से आठ दिन बाद 25 सितंबर को शुरू हुई थी। आमतौर पर, दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून तक केरल में दस्तक देता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में पहुंच जाता है। उत्तर-पश्चिम भारत से 17 सितंबर के आसपास मानसून की वापसी शुरू होती है और 15 अक्टूबर तक यह पूरी तरह लौट जाता है। आईएमडी ने एक बयान में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 अक्टूबर को देश के बाकी हिस्सों से लौट चुका है।

Monsoon and rain

मानसून की हुई पूरी वापसी

औसत से कम 820 मिमी बारिश दर्ज

बयान में कहा गया है कि दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में पूर्वी/उत्तरपूर्वी हवाएं चलने के साथ अगले तीन दिन में इस क्षेत्र में उत्तर-पूर्वी मानसून वर्षा गतिविधि शुरू होने का अनुमान है। हालांकि, सामान्य तौर पर उत्तर-पूर्वी मानसून का शुरुआती चरण कमजोर रहने की संभावना है। भारत में अल नीनो की मजबूत स्थिति के बीच चार महीने (जून-सितंबर) के मानसून के दौरान लंबी अवधि के औसत (एलपीए) 868.6 मिमी की तुलना में इस बार औसत से कम 820 मिमी बारिश दर्ज की गई।

End of Feed