हिमाचल को भारी बारिश की पड़ी मार; जनजीवन अस्त-व्यस्त, 249 सड़कें बंद; अबतक 751 करोड़ हो गए तबाह

Himachal Rains: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण 249 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हैं जिनमें से 207 मंडी जिले में हैं। यह सड़कें भूस्खलन से सर्वाधिक प्रभावित हुई है। स्थानीय मौसम विभाग ने चार से 10 जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश को लेकर 18 जुलाई तक के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

Himachal Rains: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण 249 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हैं जिनमें से 207 मंडी जिले में हैं। यह सड़कें भूस्खलन से सर्वाधिक प्रभावित हुई है। भारी बारिश के कारण मंडी से धर्मपुर (कोटली होकर) के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग- तीन (अटारी-लेह) भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है।

Himachal Rain

हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त (फोटो साभार: @SukhuSukhvinder)

मंडी के पंडोह बांध के पास कैची मोड़ पर शुक्रवार देर रात भूस्खलन होने से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के मंडी-कुल्लू खंड को करीब 10 घंटे तक बंद रखना पड़ा। इसके बाद वाहनों को कटौला-कामांद वैकल्पिक मार्ग से भेजा गया।

End of Feed