मोहन भागवत के Gen Z से संवाद पर क्या बोला विपक्ष? प्रियंका का पलटवार तो उमर अब्दुल्ला ने RSS प्रमुख को सही बताया

आरएसएस चीफ मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के जेन-जी के साथ संवाद पर विपक्षी पार्टी के नेताओं ने निशाना साधा है। वहीं उमर अब्दुल्ला ने मोहन भागवत के बयान को सही ठहराया है।

संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के ’जेन-जी’ और ’जेन अल्फा’ के साथ संवाद पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बड़ा हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि जेन-जी को मोहन भागवत से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। वहीं जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने मोहन भागवत के बयान को सही बताते हुए कहा कि उन्होंने कोई ऐसी बात नहीं कही है, जो सच न हो। राजद नेता मनोज झा ने भी इस बयान को लेकर बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये बयान नितिन नवीन तक पहुंचना चाहिए, जिन्होंने जेन जी को वायरस कहा था।

rss chief

संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर क्या बोले विपक्षी नेता (फोटो- PTI)

प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

आज संसद के बाहर जब पत्रकारों ने प्रियंका गांधी से पूछा कि, मोहन भागवन ने कहा है जेन जी देश विरोधी नहीं है, इस पर वो क्या कहेंगी? प्रियंका गांधी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, "उन्हें RSS प्रमुख मोहन भागवत जी से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।"

End of Feed