PK Interview: 2024 में मोदी या राहुल गांधी, प्रशांत किशोर ने बताई मन की बात, One Nation One Poll को लेकर कही ये खास बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2023, 09:43 PM IST

'एक देश, एक चुनाव' पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान..'टाइम्स नाउ नवभारत' से बोले..एक देश, एक चुनाव देश में था और वापस हो जाए तो कोई दिक्कत नहीं...वहीं पीके बोले- यूपी में कमजोर दिख रहा है विपक्षी गठबंधन

जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर उर्फ पीके (Prashant Kishore) ने टाइम्स नाउ नवभारत ( Times Now Navbharat) से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए तमाम मुद्दों पर बातचीत की, टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर-इन चीफ नाविका कुमार (Navika Kumar) ने उनसे तमाम सवालात किए, PK ने बातचीत में कहा कि यूपी में विपक्षी गठबंधन कमजोर दिख रहा है वहीं 2024 में नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी? इस सवाल पर प्रशांत किशोर ने सधा हुआ जवाब दिया, देखिए उनका ये खास इंटरव्यू...

prashant kishore exclusive interview with times now navbharat

'एक देश, एक चुनाव' पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

PK ने PM Modi पर कहा- 'मोदी जी बहुत बड़े आदमी हैं, प्रधानमंत्री हैं उन्हें प्रशांत किशोर की क्या जरूरत है..'प्रशांत किशोर बोले- '2015 में पहली बार हम लोगों ने ही महागठबंधन शब्द का प्रयोग किया था मगर साथ आने से विपक्ष जीत जाएगा यह बात जरूरी नहीं है', कहा कि-‘INDIA’ की सबसे कमजोर कड़ी है नैरेटिव का ना होना.. PM मोदी को हटाने वाला नैरेटिव लोगों की भलाई वाला नहीं'

End of Feed