Modi New Cabinet: स्मृति ईरानी से अनुराग ठाकुर तक... मोदी कैबिनेट 3.0 में इन 21 मंत्रियों का कटा पत्ता

Modi New Cabinet: नरेन्द्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले समारोह में उनके साथ करीब चार दर्जन मंत्री भी शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार, इस बार मोदी कैबिनेट 3.0 में एनडीए के सहयोगी दलों की हिस्सेदारी बढ़ेगी। साथ ही कई दिग्गज नेताओं को पद मुक्त किया जाएगा।

Modi Cabinet 3.0: नरेन्द्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले समारोह में उनके साथ करीब चार दर्जन मंत्री भी शपथ लेंगे। इसके पहले शनिवार को सरकार में भागीदारी को लेकर राजग के सहयोगी दलों के बीच सामंजस्य बना लिया गया। किस दल को कितनी हिस्सेदारी मिलनी है और पहले चरण में किस-किस सांसद को मंत्रिपरिषद में जगह मिलेगी, इसका निर्णय कर लिया गया। बता दें, नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से पहले केंद्रीय कैबिनेट को लेकर चल रही गहमागहमी से भी अब पर्दा उठ गया है। नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह और निर्मला सीतारमण को फिर से जगह मिली है। इसके अलावा अश्विनी वैष्णव, पीयूष गोयल जैसे दिग्गज नामों को भी केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया हैं। नरेन्द्र मोदी के साथ आज एनडीए के नेताओं को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इस खुशी के पल में कई ऐसे भी पूर्व मंत्री हैं, जिन्हें पीएमओ (PMO) की ओर से फोन नहीं गया है। आइए जानते हैं कि कौन से वो सांसद जिनका मोदी कैबिनेट 3.0 से पत्ता कट गया है।

Modi Cabinet

मोदी कैबिनेट 3.0 से इन मंत्रियों का कटा पत्ता।

21 पूर्व मंत्रियों के नाम गायब

जानकारी के अनुसार, इस बार मोदी कैबिनेट 3.0 में एनडीए के सहयोगी दलों की हिस्सेदारी बढ़ेगी। साथ ही कई दिग्गज नेताओं को पद मुक्त किया जाएगा, जिन्हें मोदी सरकार 2.0 में अहम जिम्मेदारी मिली थी। बताया जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल की लिस्ट में 21 पूर्व मंत्रियों के नाम गायब हैं। अबतक इन नेताओं को पीएमओ से न तो कोई फोन आया है और न ही ये दिग्गज पीएम आवास पहुंचे हैं। हालांकि, कई पूर्व मंत्री इस बार चुनाव भी हार गए थे तो कई पूर्व मंत्रियों को लोकसभा चुनाव-2024 में टिकट नहीं मिला था।

End of Feed