Modi Govt: 21 मई की मंत्रिपरिषद बैठक में मोदी सरकार का मिड-टर्म रिपोर्ट कार्ड, फेरबदल की अटकलों पर भी नजर

केंद्रीय कैबिनेट की 21 मई की बैठक काफी अहम मानी जा रही है। मोदी सरकार (Modi Govt) के दो साल पूरे होने पर हो रही है यह बैठक सरकार के कामकाज का मिड-टर्म रिपोर्ट कार्ड भी माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 21 मई को होने वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक को मोदी सरकार (Modi Govt) के तीसरे कार्यकाल की सबसे अहम बैठकों में से एक माना जा रहा है। सरकार के दो साल पूरे होने से पहले आयोजित हो रही इस बैठक को महज एक नियमित प्रशासनिक समीक्षा नहीं, बल्कि सरकार के कामकाज का “मिड-टर्म रिपोर्ट कार्ड” माना जा रहा है।

pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो- PTI)

दो साल के कामकाज की होगी व्यापक समीक्षा

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में जून 2024 से अब तक विभिन्न मंत्रालयों द्वारा किए गए सुधारों, फैसलों और नीतिगत बदलावों का विस्तृत आकलन किया जाएगा। सभी मंत्रालयों को अपने-अपने विभागों की उपलब्धियों और सुधारों का ब्यौरा तैयार करने को कहा गया है।

End of Feed