'मोदी सरकार लद्दाख के लोगों से मांगे माफी', वांगचुक की रिहाई पर कांग्रेस बोली- केंद्र ने पूरी तरह लिया यू-टर्न

Wangchuk's Detention Order Revoked: कांग्रेस ने शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हिरासत को रद्द करने के केंद्र सरकार के फैसले को मोदी सरकार का "यू-टर्न" करार दिया।

Wangchuk's Detention Order Revoked: कांग्रेस ने शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हिरासत को रद्द करने के केंद्र सरकार के फैसले को मोदी सरकार का "यू-टर्न" करार दिया और कहा कि उसे न सिर्फ वांगचुक, बल्कि लद्दाख के लोगों से भी माफी मांगनी चाहिए।

Jairam Ramesh

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (फाइल फोटो)

वांगचुक की हिरासत रद्द

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि उन सभी लोगों को तत्काल रिहा किया जाना चाहिए जिन्हें शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए हिरासत में लिया गया था। केंद्र ने शनिवार को कहा कि उसने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। उन्हें लेह में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद करीब छह महीने पहले गिरफ्तार किया गया था, जिनमें चार लोगों की मौत हो गई थी।

End of Feed