'खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते...' राज्यसभा में सिंधु जल संधि पर बोले विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि राणा 26 सालों से वांछित था और मोदी सरकार इसे अमेरिका से प्रत्यर्पित कराने में सफलता प्राप्त की। बीते एक दशक में हमारी सरकार ने आतंकवाद को वैश्विक मुद्दा बनाया है। चाहे वह ब्रिक्स हो, एससीओ हो, क्वाड हो या द्विपक्षीय स्तर, हर जगह आतंकवाद एक बड़ा मुद्दा होता है।

S Jaishankar : 'ऑपरेशन सिंदूर' पर संसद में चर्चा जारी है। बुधवार को राज्यसभा में चर्चा में शामिल होते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर राणा भारत में मुकदमे का सामना कर रहा है। विदेश मंत्री ने कहा कि राणा 26 सालों से वांछित था और मोदी सरकार इसे अमेरिका से प्रत्यर्पित कराने में सफलता प्राप्त की। बीते एक दशक में हमारी सरकार ने आतंकवाद को वैश्विक मुद्दा बनाया है। चाहे वह ब्रिक्स हो, एससीओ हो, क्वाड हो या द्विपक्षीय स्तर, हर जगह आतंकवाद एक बड़ा मुद्दा होता है। सिंधु जल संधि स्थगित होने पर विदेश मंत्री ने कहा कि 'खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।'

'खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते...' राज्यसभा में सिंधु जल संधि पर बोले विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर

हम किसी भी मध्यस्थता के लिए तैयार नहीं-जयशंकर

राज्यसभा में जयशंकर ने कहा, '...जब ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ, तो कई देश हमसे संपर्क में थे यह समझने के लिए कि स्थिति कितनी गंभीर है और यह कितने समय तक चलेगा। हमने सभी देशों को एक ही संदेश दिया कि हम किसी भी मध्यस्थता के लिए तैयार नहीं हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच जो कुछ भी होगा, वह केवल द्विपक्षीय होगा और यह कि हम पाकिस्तानी हमले का जवाब दे रहे हैं, और जवाब देना जारी रखेंगे। अगर यह लड़ाई रुकनी है, तो पाकिस्तान को अनुरोध करना होगा। वह अनुरोध केवल डीजीएमओ के चैनल के माध्यम से ही आ सकता है।'

End of Feed