CISF Women Battalion: सरकार ने CISF की पहली महिला बटालियन के गठन को मंजूरी दी

CISF First Women Battalion: विशिष्ट सैन्य टुकड़ी के रूप में गठित की जाने वाली महिला बटालियन देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे, जैसे हवाई अड्डों और मेट्रो रेल की सुरक्षा और कमांडो के रूप में VIP सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी।

CISF First Women Battalion: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने की दिशा में मजबूत कदम के रूप में मोदी सरकार ने CISF की पहली महिला बटालियन की स्थापना को मंजूरी दी, यह निर्णय निश्चित रूप से राष्ट्र की रक्षा के महत्वपूर्ण कार्य में भाग लेने की और अधिक महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करेगा, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की पहली महिला बटालियन के गठन को मंजूरी दी है।

CISF First Women Battalion

सीआईएसएफ पहली महिला बटालियन

X प्लेटफ़ॉर्म पर एक पोस्ट में गृह मंत्री ने कहा, राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सपने को साकार करने की दिशा में मजबूत कदम उठाते हुए मोदी सरकार ने CISF की पहली महिला बटालियन की स्थापना को मंजूरी दे दी है। एक विशिष्ट सैन्य टुकड़ी के रूप में गठित की जाने वाली महिला बटालियन देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे, जैसे हवाई अड्डों और मेट्रो रेल की सुरक्षा और कमांडो के रूप में VIP सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी संभालेगी। यह निर्णय निश्चित रूप से राष्ट्र की रक्षा के महत्वपूर्ण कार्य में भाग लेने की और अधिक महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

End of Feed