Modi Cabinet Reshuffle: मोदी मंत्रिमंडल में जल्द बड़ा फेरबदल? मानसून सत्र से पहले कई मंत्रियों की बदल सकती है भूमिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में जल्द मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक यह बदलाव संसद के मानसून सत्र से पहले या जुलाई के दौरान किया जा सकता है और इसे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान के साथ जोड़ा जा सकता है। चर्चा है कि पार्टी संगठन और सरकार के बीच जिम्मेदारियों का नया संतुलन बनाया जाएगा, जिसमें कुछ केंद्रीय मंत्रियों को संगठन में और कुछ पार्टी पदाधिकारियों को मंत्रिपरिषद में जगह मिल सकती है।

Modi Cabinet Reshuffle: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की मंत्रिपरिषद में जल्द फेरबदल होने की संभावना प्रतीत हो रही है और सत्तारूढ़ दल के शीर्ष स्तर से मिल रहे संकेतों के अनुसार, यह फेरबदल अब कभी भी- संभवतः संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले किया जा सकता है। इस संबंधी विचार-विमर्श की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी की नयी टीम की घोषणा के साथ किया जाएगा।

modi cabinet

मोदी सरकार में जल्द दिख सकता है नया समीकरण। PTI

युवा चेहरों को मिल सकती हैब बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पदाधिकारियों की सूची को अंतिम रूप दे चुका है और ’नितिन नवीन की टीम’ की घोषणा जल्द होने की संभावना है। पार्टी के युवा चेहरों को संगठन में प्रमुख पदों की जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष ने पिछले सप्ताह कुछ केंद्रीय राज्य मंत्रियों के साथ भी विचार-विमर्श किया था। इस बात की प्रबल संभावना है कि कुछ केंद्रीय मंत्रियों को भाजपा में संगठनात्मक भूमिकाएं संभालने के लिए भेजा जाएगा और पार्टी के पदाधिकारियों को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

धर्मेंद्र प्रधान के भविष्य को लेकर अनिश्चितता

कुछ मंत्रियों के विभाग बदले जाने की भी अटकलें हैं। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली में अनियमितताओं सहित मंत्रालय से जुड़े कई विवादों के कारण शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भविष्य को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है।

End of Feed