मकर संक्रांति के बाद मोदी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, नए चेहरों को मिल सकती है जगह!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 30, 2022, 11:36 PM IST

Modi Cabinet Expansion: सूत्रों ने कहा कि विस्तार इस बात को ध्यान में रखकर किया जाएगा कि अगले साल नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और लोकसभा चुनाव 2024 में होने हैं। कहा जा रहा है कि कुछ मंत्रियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर हटाया भी जा सकता है।

Modi Cabinet Expansion, Modi Cabinet Reshuffles: मकर संक्रांति यानि कि 14 जनवरी के बाद मोदी सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार हो सकता है। सूत्रों की मानें तो इस बार नए चेहरों को जगह मिल सकती है।

pm modi cabinet

मोदी मंत्रीमंडल का हो सकता है विस्तार

कब होगा विस्तार

सूत्रों ने कहा कि बजट सत्र 2023 से कुछ महीने पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल हो सकता है। पीएम मोदी मकर सक्रांति (14 जनवरी) और बजट सत्र की शुरुआत के बीच अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं।

End of Feed