मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 14,115 करोड़ से बदलेगी दिल्ली-UP की सूरत, द्वारका टनल और कानपुर-कबरई हाईवे को मंजूरी

Modi Cabinet Decision 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए 14,115 करोड़ रुपये की दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसके तहत दिल्ली में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे को वसंत कुंज से जोड़ने वाली 6-लेन की अंडरग्राउंड टनल बनेगी।

Modi Cabinet Decision 2026: रफ्तार और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में देश को एक बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए दो बेहद महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है। करीब 14,115 करोड़ रुपये की लागत वाले इन प्रोजेक्ट्स की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister Ashwini Vaishnaw) ने कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान दी। सरकार का मुख्य फोकस भविष्य की जरूरतों और पर्यावरण की सुरक्षा दोनों को साथ लेकर चलना है।

Kanpur Kabrai Highway

कानपुर से कबरई तक बनेगा नया एक्सप्रेसवे जैसा हाईवे (फाइल फोटो)

दिल्ली को मिलेगी जाम से राहत, बनेगी द्वारका टनल

दिल्ली के लोगों को आए दिन लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए सरकार ने 6-लेन की 'द्वारका टनल' परियोजना को मंजूरी दी है। 8.1 किलोमीटर लंबी इस टनल को बनाने में 6,969.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह टनल द्वारका एक्सप्रेसवे को वसंत कुंज के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ेगी, जिससे शिव मूर्ति इंटरचेंज, वसंत कुंज और डीएनडी फ्लाईवे के बीच एक सीधा और नया कॉरिडोर तैयार हो जाएगा।

End of Feed