चुनाव से पहले MK स्टालिन ने लगाया बड़ा दांव, 1.31 करोड़ महिलाओं के खाते में भेजे Rs 5000

इस योजना के बारे में जानाकारी देते हुए स्टालिन ने X पर कहा, 'तमिलनाडु की महिलाओं के लिए, यह 'विमेंस राइट्स ग्रांट' स्टालिन का दिया हुआ वादा है। कोई भी रुकावट डालने की कोशिश करे, मैं इससे पीछे नहीं हटूंगा। चुनाव का बहाना बनाकर, वे विमेंस राइट्स ग्रांट को तीन महीने के लिए रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमारी द्रविड़ मॉडल सरकार ने उनसे पहले काम किया है!

MK Stalin: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने महिलाओं को लुभाते हुए उनके खाते में 5000 रुपए हस्तांतरित किए हैं। स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि कलैगनार वुमेन्स राइट्स योजना के तहत महिला लाभार्थियों के बैंक खाते में अतिरिक्त 2000 रुपए (समर स्पेशल पैकेज) साथ 3000 रुपए जमा करा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह राज्य में 1.31 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में 5000 रुपए जमा किए गए हैं। बता दें कि डीएमके सरकार का कार्यकाल इस साल मई में समाप्त हो रहा है। चुनावी जीत में महिलाओं की भूमिका को देखते हुए स्टालिन भी इस वर्ग को अपने साथ जोड़कर रखना चाहते हैं।

MK stalin

तमिलनाडु मे इसी साल होंगे विधानसभा चुनाव।

पैसे ट्रांसफर करने की जानकारी X पर दी

इस योजना के बारे में जानाकारी देते हुए स्टालिन ने X पर कहा, 'तमिलनाडु की महिलाओं के लिए, यह 'विमेंस राइट्स ग्रांट' स्टालिन का दिया हुआ वादा है। कोई भी रुकावट डालने की कोशिश करे, मैं इससे पीछे नहीं हटूंगा। चुनाव का बहाना बनाकर, वे विमेंस राइट्स ग्रांट को तीन महीने के लिए रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमारी द्रविड़ मॉडल सरकार ने उनसे पहले काम किया है! फरवरी, मार्च और अप्रैल महीनों के लिए एडवांस के तौर पर 3000 रुपये और 2000 रुपये का समर स्पेशल पैकेज। कलैगनार विमेंस राइट्स स्कीम की सभी 1.31 करोड़ लाभार्थियों के खाते में आज सुबह कुल 5,000 रुपये भेजे गए हैं। द्रविड़ मॉडल 2.0 के तहत, हम 1,000 रुपये विमेंस राइट्स ग्रांट को बढ़ाकर 2,000 रुपये कर देंगे। यह वादा है करुणानिधि स्टालिन अपनी बहनों से कर रहे हैं।'

End of Feed