रचा इतिहास, भारत में पहली बार नदी के नीचे दौड़ी मेट्रो, हुगली नदी के नीचे से हावड़ा से पहुंची कोलकाता-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 12, 2023, 10:23 PM IST

Kolkata Metro Creates History: कोलकाता मेट्रो ने वो काम कर दिखाया है जिसको लेकर उसकी खासी चर्चा हो रही है, उसके द्वारा संचालित एक ट्रेन ने देश में पहली बार एक नदी में बनी सुरंग में दौड़ लगाई।

कोलकाता मेट्रो ने बुधवार को उस समय इतिहास रच दिया जब उसके द्वारा संचालित एक ट्रेन ने देश में पहली बार एक नदी में बनी सुरंग में दौड़ लगाई। मेट्रो की इस ट्रेन में केवल अधिकारी और इंजीनियर सवार थे। यह हुगली के नीचे से होती हुई कोलकाता से हावड़ा पहुंची।अधिकारी ने कहा कि कोलकाता और इसके उपनगरों के लोगों को आधुनिक परिवहन सुविधा मुहैया कराने की दिशा में यह एक 'क्रांतिकारी कदम' है।

Kolkata Metro under water

कोलकाता मेट्रो ने इतिहास रच दिया उसके द्वारा संचालित एक ट्रेन ने देश में पहली बार एक नदी में बनी सुरंग में दौड़ लगाई

मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक पी. उदय कुमार रेड्डी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कोलकाता के महाकरण स्टेशन से हावड़ा मैदान स्टेशन तक ट्रेन में यात्रा की।बाद में इसी मार्ग से एक और ट्रेन भी हावड़ा मैदान स्टेशन पहुंची।

End of Feed