PM मोदी का वीडियो हटाने पर संसद में META की घेराबंदी! सांसद बोले- सिर्फ माफी से नहीं चलेगा काम

संसद की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) संबंधी स्थायी समिति की बैठक में META द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो हटाने का मुद्दा जोरदार ढंग से उठा। सांसदों ने कहा कि सिर्फ माफी मांगना पर्याप्त नहीं है। बैठक में जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की जवाबदेही तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की गई।

संसद की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) संबंधी स्थायी समिति की बैठक में META द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो हटाए जाने का मामला प्रमुखता से उठा। सूत्रों के मुताबिक, समिति के कई सदस्यों ने इस कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई और META से जवाबदेही तय करने की मांग की।

meta (3)

संसदीय समिति में गूंजा META का मामला। AI IMAGE

बैठक के दौरान सदस्यों ने कहा कि इस तरह की चूक पर केवल माफी मांगना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी गलती कैसे हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। समिति के सदस्यों ने संबंधित अधिकारियों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने पर जोर दिया।

End of Feed