Delhi: दीवार फांदकर मिरांडा हाउस कॉलेज के अंदर घुसे युवक, युवतियों पर किए अश्लील कमेंट्स; जानिए पूरा मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 06:31 AM IST

Miranda House College: दिल्ली के मिरांडा हाउस महिला कॉलेज की तस्वीरें देखकर आप हैरान रह जाएंगे। दिवाली कार्यक्रम के दौरान छात्र दीवार फांदते नजर आए। आरोप है कि इस दौरान अश्लील नारेबाजी की गई। इस मामले में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Delhi News: दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज (Miranda House College) में दीवाली मेले (Diwali Festival) के दौरान कुछ छात्रों का दीवार और मेन गेट फांदकर अंदर घुसने का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। आरोप है कि दीवार फांदकर अंदर घुसने की कोशिश करने वाले युवकों ने कॉलेज की छात्राओं (Students) पर भद्दे कमेंट्स भी किए। दिल्ली पुलिस (Police) ने वायरल वीडियो के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज कर ली है। कॉलेज के स्टूडेंट्स ने ही दीवार फांदने के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। वहीं कॉलेज की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Miranda House

मिरांडा हाउस महिला कॉलेज में कार्यक्रम को देखने के लिए दीवारों पर चढ़े युवक, अश्लील नारेबाजी

छात्राओं का आरोप

छात्राओं ने आरोप लगाया है कि कॉलेज में हुए दिवाली कार्यक्रम को देखने के लिए कुछ युवक कॉलेज की दीवारों और गेट पर चढ़ गए और अश्लील नारेबाजी की। इस मामले को लेकर कुछ छात्राओं ने सोशल मीडिया पर 14 अक्टूबर के कई वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें कुछ युवक दीवार फांदते नजर आ रहे हैं। मिरांडा हाउस कॉलेज में शुक्रवार को दिवाली मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें सभी कॉलेज स्‍टूडेंट्स को आने की इजाजत थी।

वीडियो हुआ वायरल

भीड़ बढ़ती देख कॉलेज प्रशासन एंट्री गेट बंद कर दिए। इस दौरान कुछ छात्रों ने दीवार फांदकर कॉलेज कैंपस में घुसने की कोशिश की। इस मामले को लेकर तमाम लोगों ने ट्वीट कर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ छात्र मेन गेट फांदकर कॉलेज के अंदर घुस रहे हैं। एक दूसरी तस्वीर में कुछ युवक पेड़ के सहारे कॉलेज की दीवार फांदते नजर आ रहे हैं। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। एक छात्रा ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि कुछ युवक जबरन कॉलेज परिसर में घुस गए और अश्लील नारेबाजी की। अन्य छात्रा ने आरोप लगाया, ‘रामजस कॉलेज के छात्रों ने अश्लील नारेबाजी कर कहा, ‘रामजस का नारा है, मिरांडा पूरा हमारा है’

End of Feed