क्या भारत होर्मुज जलडमरूमध्य में युद्धपोत भेजेगा? बता दी अपनी मंशा, अमेरिका से वार्ता पर भी साफ की स्थिति

हॉर्मुज जलडमरूमध्य ( strait of hormuz issue) को लेकर बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच भारत ने साफ किया है कि इस मुद्दे पर अमेरिका के साथ कोई द्विपक्षीय बातचीत नहीं हुई है। विदेश मंत्रालय ने सभी पक्षों से संयम बरतने और कूटनीतिक समाधान अपनाने की अपील की है।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच दुनिया की नजरें एक बेहद अहम समुद्री रास्ते पर टिकी हुई हैं और वो है हॉर्मुज जलडमरूमध्य (strait of hormuz issue)। यही वह संकरा समुद्री मार्ग है,जहां से दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल और एलएनजी की सप्लाई गुजरती है। लेकिन मध्य पूर्व में हालिया घटनाक्रमों के बाद यह रास्ता बाधित हो गया है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी देशों से इसे खुलवाने के लिए युद्धपोत भेजने का आह्वान किया है, जिसपर भारत ने अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। भारत ने अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि इस जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर अमेरिका के साथ उसकी कोई द्विपक्षीय बातचीत नहीं हुई है।

होर्मुज में युद्धपोत भेजेगा भारत?

होर्मुज में युद्धपोत भेजेगा भारत? (फोटो- AI)

होर्मुज को लेकर भारत-अमेरिका की कोई सीधी बात नहीं

सोमवार को नई दिल्ली में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस विषय पर कई देशों के बीच चर्चा जरूर हो रही है, लेकिन भारत और अमेरिका के बीच इस मुद्दे पर अभी तक कोई सीधी वार्ता नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत इस मामले में विभिन्न देशों और हितधारकों के साथ बातचीत जारी रखेगा।

End of Feed