MCD Polls: अरविंद केजरीवाल की AAP ने 60 से अधिक औरतों को दिया मौका, देखें- कैंडिडेट्स की पूरी लिस्ट

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 12, 2022, 03:55 PM IST

आप के बयान के अनुसार, 90 फीसदी टिकट जमीनी स्तर पर काम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए गए। एमसीडी चुनाव लड़ने के लिए टिकट की खातिर 20,000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) पहली लिस्ट निकाल चुकी है। जारी की गई इस सूची में 134 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिनमें 60 अधिक औरतों को मौका दिया गया है। आप की सियासी मसलों की कमेटी की शुक्रवार (11 नवंबर, 2022) को लंबी बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई।

arvind kejriwal aap

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। (फाइल)

आप के बयान के अनुसार, 90 फीसदी टिकट जमीनी स्तर पर काम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए गए। एमसीडी चुनाव लड़ने के लिए टिकट की खातिर 20,000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था।

End of Feed