मई के महीने में कैसा रहेगा मौसम? जानें गर्मी और बारिश को लेकर IMD ने क्या बताया

May Month Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि कुछ खास इलाकों में लू (हीटवेव) के दिन बढ़ सकते हैं। इनमें हिमालय के आसपास के क्षेत्र, पूर्वी तट के कुछ हिस्से, और गुजरात व महाराष्ट्र शामिल हैं। हालांकि, कुल मिलाकर तापमान का अनुमान अभी भी सामान्य ही है।

May weather report: मई महीने में भारत का मौसम थोड़ा मिला-जुला रह सकता है। इस बार मई के महीने में कहीं ज्यादा गर्मी तो कहीं बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस बार देश में सामान्य से ज़्यादा बारिश होने की संभावना है। अनुमान है कि बारिश लंबी अवधि के औसत (LPA) के 110% से भी ज़्यादा हो सकती है।

May Ka Mausam.

मई के महीने में इस बार अधिक बारिश हो सकती है।

मई 2026 के अपने मासिक अनुमान में मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि देश के ज़्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य या उससे कम रह सकता है, जिससे तेज़ गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है।

End of Feed