भारत के इस राज्य में है एशिया का ये सबसे साफ-सुथरा गांव, लिविंग रूट ब्रिज देखने विदेशों से आते है लोग

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 20, 2023, 12:58 PM IST

इसकी बेमिसाल सुंदरता यहां आने वाले पर्यटकों का दिल जीत लेती है। यहां के लोग इसे 'भगवान का अपना बगीचा' भी कहते हैं।

The Cleanest Village In Asia: कल्पना कीजिए कि आप किसी ऐसी जगह पर हैं जो बादलों से घिरी हुई है। हर तरफ हरियाली है और वह सबसे साफ-सुथरी जगह है। आज के दौर में ये महज एक कल्पना ही लग सकती है। लेकिन ये हकीकत है और आपको जानकर हैरत होगी कि ये गांव भारत में ही है।

Meghalay  Root Bridge

लिविंग रूट ब्रिज (Credit: MoEFCC Twitter Handle)

महज 82 घरों वाला ये गांव मावलिननोंग (Mawlynnong) भारत का सबसे स्वच्छ गांव है। ये गांव भारत ही नहीं एशिया का भी सबसे साफ-सुथरा गांव माना जाता है। इसकी बेमिसाल सुंदरता यहां आने वाले पर्यटकों का दिल जीत लेती है। यहां के लोग इसे 'भगवान का अपना बगीचा' भी कहते हैं। एक बार जो यहां आ जाए, इसके आकर्षण से बच नहीं सकता।

End of Feed