LIVE
Weather Updates: उत्तराखंड में बारिश के बाद बह गया नेशनल हाईवे का हिस्सा, इस रूट पर पड़ा असर
Weather Updates: उत्तराखंड में बारिश के बाद बह गया नेशनल हाईवे का हिस्सा, इस रूट पर पड़ा असर
JUL 21, 2023 09:22 IST
हिमाचल प्रदेशः मनाली में फटा बादल, सड़क तक पहुंचा मलबा
हिमाचल प्रदेश के मनाली में बीती रात जगतसुख में बादल फट गया। बादल फटने से नाले से सड़क पर मलबा आ गया, जो सड़क तक पहुंच गया। बाद में मार्ग अवरुद्ध हो गया। हालांकि, सबसे अच्छी बात है कि फिलहाल किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। प्रदेश में आगामी चार दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
JUL 21, 2023 08:38 IST
JUL 20, 2023 23:17 IST
मलकानगिरी, कोरापुट, नवरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल, गंजम और नुआपाड़ा में 3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा है कि मलकानगिरी, कोरापुट, नवरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल, गंजम और नुआपाड़ा में 3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। करीब 13 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, भारी बारिश के कारण मलकानगिरी और कोरापुट जिलों के कुछ निचले इलाकों में जल-जमाव होने की संभावना है।
JUL 20, 2023 23:15 IST
हैदराबाद शहर में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
हैदराबाद शहर में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शहर में हल्की से मध्यम बारिश और तीव्र दौर और हवा की गति के साथ वर्षा में थोड़ी कमी आई है, ये जानकारी हैदराबाद मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने दी।
JUL 20, 2023 23:14 IST
JUL 20, 2023 19:59 IST
JUL 20, 2023 17:04 IST
JUL 20, 2023 13:36 IST
यमुना में जलस्तर खतरे के निशान के नीचे पहुंचा
दिल्ली में यमुना का जलस्तर बृहस्पतिवार को सुबह 205.33 मीटर के खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया और धीरे धीरे ही सही लेकिन जलस्तर के और घटने की उम्मीद है। हालांकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 10 बजे जलस्तर 205.25 मीटर तक पहुंच गया। पिछले दो-तीन दिनों से जलस्तर में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया है। पिछले बृहस्पतिवार को 208.66 मीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद यमुना में जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है।
JUL 20, 2023 11:25 IST
हिमाचल प्रदेश के चंबा में भारी बारिश से आवासों, दुकानों को पहुंचा नुकसान
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश से आवासों, दुकानों और गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान किसी की मृत्यु की कोई सूचना नहीं है। चंबा के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि सलूणी गांव में बारिश से आठ पक्के मकान, 11 कच्चे मकान, चार दुकानें और 16 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। तिलका और देवारी गांवों में परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। बारिश से जिले में भूस्खलन की घटनाएं भी हुई हैं और मरम्मत का कार्य चल रहा है।
JUL 20, 2023 11:24 IST
भारी बारिश के चलते तेलंगाना में दो दिन के लिए स्कूल बंद
तेलंगाना में लगातार तीन दिन से हो रही भारी बारिश के चलते राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को स्कूल बंद करने की घोषणा की है। शिक्षा मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी ने दो दिनों के लिए स्कूलों को बंद करने के संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी। मंत्री ने ट्वीट में लिखा, ‘‘राज्य में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर और मुख्यमंत्री केसीआर गारू के निर्देशों के तहत राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दो दिनों के लिए छुट्टियां घोषित करने का फैसला लिया गया है।’’ भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट के अनुसार, तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, जगित्याल, राजन्ना सिरसिल्ला, करीमनगर, पेद्दापल्ली और जयशंकर भूपालपल्ली जिले के अलग-अलग स्थानों पर आज भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। भद्राचलम में गोदावरी नदी के तेजी से बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर जिला कलेक्टर प्रियंका आला ने सरकारी अमले को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा है।एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि गोदावरी बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे 40 फुट पर बह रही है, जबकि आठ लाख क्यूसेक से अधिक पानी नीचे की ओर छोड़ा गया है।
JUL 20, 2023 11:10 IST
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री रहा, बूंदाबांदी के आसार
राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, शहर में दिन के समय बूंदाबांदी हो सकती है और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 75 प्रतिशत रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 84 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। एक्यूआई, शून्य से 50 के बीच ''अच्छा'', 51 से 100 के बीच ''संतोषजनक'', 101 से 200 के बीच ''मध्यम'', 201 से 300 के बीच ''खराब'', 301 से 400 के बीच ''बहुत खराब'' और 401 से 500 के बीच ''गंभीर'' माना जाता है।
JUL 20, 2023 08:59 IST
हिमाचलः किन्नौर में फटा बादल, बर्बादी!
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के किनौर से गुरुवार को बादल फटने की खबर सामने आई, जिसके बाद वहां बर्बादी होने की आशंका जताई गई है।
JUL 20, 2023 08:31 IST
महाराष्ट्र में मौसम की मार, जोरदार बारिश ने ऐसा किया प्रहार
महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में पिछले तीन दिनों से हो रही जोरदार बारिश के कारण ठाणे जिले के कल्याण डोंबिवली अंबरनाथ उल्हासनगर बदलापुर मुरबाड और ग्रामीण क्षेत्र में निचले इलाकों में जगह जगह जलभराव की परिस्थिति बन गई है। जोरदार बारिश के कारण नदियां और नाले फिलहाल उफान पर हैं। उल्हास नदी पर स्थित रायते पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिस कारण कल्याण मुरबाड नगर महामार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया हैं। यह पुल बंद होने के कारण 25 गांव से संपर्क टूट चुका है। साथ ही नदी के किनारे बसे गांव वालों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है रायता, गोवेली, आणे, भिसोल, आपटी, दहागांव, वाहोली, मुरबाड, मामणोली, केळणी, मांजर्ली वरप कांबा और म्हारलं पंजरापोळ गांवों का संपर्क टूट गया। इस महामार्ग से नगर की ओर जाने वाली वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है लोग पानी घटने का इंतजार कर रहे हैं। घटना पुल के दोनों तरफ पुलिस प्रशासन ने वाहनों को सड़क के एक किनारे रोका है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बहुत आवश्यक काम हो तो ही घर से बाहर निकले।
JUL 20, 2023 07:59 IST
महाराष्ट्रः रायगढ़ में लैंडस्लाइड में चार मौतों की पुष्टि
महाराष्ट्र के रायगढ़ में हुए लैंडस्लाइड की जानकारी मिलने के बाद सीएम एकनाथ शिंदे मौके पर पहुंचे। पुलिस के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि चार लोगों की जान चली गई है और तीन और लोग जख्मी हुए हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
JUL 20, 2023 07:22 IST
महाराष्ट्रः खालापुर तालुका में भूस्खलन, जानिए ताजा अपडेट
महाराष्ट्र के खालापुर तालुका में गुरुवार को भूस्खलन हुआ है। यह घटना इरशालगढ़ वाडी की बताई गई है, जहां दरार मोरबे बांध के किनारे की बस्ती पर गिरी। 50 से 60 घरों की बस्ती का अंदाज़ा लगाया गया। इरशालगढ़ पर्वत के कुछ हिस्से गिरने से जीवन हानि की आशंका जताई गई है और यह घटना तब हुई जब भारी बारिश हो रही थी। घटना रात 11.30 से 12 बजे के बीच की है। कुछ नागरिक सुरक्षित बच निकले जबकि अन्य अभी भी दरार में फंसे हैं। प्रारंभिक जानकारी है कि कई लोगों की मौत हुई है।
JUL 20, 2023 06:52 IST
बनारसः बढ़ा जल स्तर, बदला गंगा आरती का स्थान
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रहे लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर उफान पर है। वाराणसी के घाट अब धीरे धीरे गंगा की आगोश में समाते जा रहे हैं। घाट की सीढ़ियां और छोटे बड़े मंदिर पानी में समा चुके है। अब विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती का स्थल भी बदलना पड़ा है। मां गंगा की नैत्यिक आरती का स्थान जलस्तर बढ़ने के कारण बदलना पड़ा। चबूतरे के बजाय अब प्लेटफार्म पर ही मां गंगा की आरती का आयोजन करना पड़ा। फिलहाल गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। स्थान परिवर्तन के बावजूद हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां गंगा दैनिक संध्या आरती में शामिल हुए। इस दौरान पुलिस कर्मी सुरक्षा के लिए मौजूद रहे। इस सम्बन्ध में गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में मां गंगा की आरती का स्थान आज पहली बार परिवर्तित किया गया है।
JUL 20, 2023 06:42 IST
दिल्ली, ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के बीच यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में पिछले दो दिन में हुई बारिश के बीच दिल्ली में यमुना का जलस्तर बुधवार सुबह एक बार फिर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया। यमुना का जलस्तर करीब 12 घंटे पहले ही खतरे के निशान से नीचे गया था। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के अनुसार, शाम छह बजे यमुना का जलस्तर 205.80 मीटर तक पहुंच गया, जिसके बृहस्पतिवार तड़के चार बजे तक घटकर 205.45 मीटर होने का अनुमान है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी की प्रवाह दर में मंगलवार अपराह्न मामूली वृद्धि देखी गई, जो 50,000 से 60,000 क्यूसेक के बीच थी। प्रवाह दर बुधवार सुबह सात बजे तक घटकर 39,000 के आस-पास रही। एक क्यूसेक का मतलब 28.32 लीटर प्रति सेकेंड पानी होता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 22 जुलाई तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।
JUL 20, 2023 06:41 IST
हिमाचल प्रदेश के चंबा में भारी बारिश से आवासों, दुकानों को पहुंचा नुकसान
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश से आवासों, दुकानों और गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी की मृत्यु की कोई सूचना नहीं है। चंबा के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि सलूणी गांव में बारिश से आठ पक्के मकान, 11 कच्चे मकान, चार दुकानें और 16 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि तिलका और देवारी गांवों में परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। बारिश से जिले में भूस्खलन की घटनाएं भी हुई हैं और मरम्मत का कार्य चल रहा है। स्थानीय मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, चंबा में बुधवार शाम को बीते 24 घंटों में पांच बजकर 30 मिनट तक 58 मिलीमीटर बारिश हुई।राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र के अनुसार, हिमाचल प्रदेश को 24 जून को आए मानसून से 4,809 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और इस दौरान बारिश से जुड़े हादसों एवं सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 130 लोगों की जान चली गई।
JUL 19, 2023 20:34 IST
मुंबई में गुरूवार यानी 20 जुलाई को सभी स्कूल बंद रहेंगे
मुंबई में गुरूवार यानी 20 जुलाई को सभी स्कूल बंद रहेंगे, लगातार हो रही तेज बरसात, जलजमाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
JUL 19, 2023 19:55 IST
पालघर जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में 20 जुलाई को छुट्टी की घोषणा
महाराष्ट्र में पालघर जिले के कलेक्टर ने भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए 20 जुलाई को जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी है, कलेक्टर ने नागरिकों को सलाह दी है कि यदि आवश्यक न हो तो घर से बाहर निकलने से बचें। आईएमडी ने 20 जुलाई को ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट और मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
