Maulana Tauqeer Raza Statement: इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (Ittehad-e-Millat Council) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा (Maulana Tauqeer Raza) अक्सर अपने भड़काऊ बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने कहा कि अगर मुसलमानों से इतनी ही नफरत है तो आमने सामने से लड़ो।
साथ ही उन्होंने एक महाभारत की चेतावनी भी दी, सवाल है कि क्या भड़काऊ भाषण सिर्फ बहाना है असली मकसद 2024 में पीएम मोदी (PM Modi) को हराना है?
मौलाना तौकीर रजा खान ने बरेली के अपने आवास में एक प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि- 'किसी में दम नहीं है कि भारत हिन्दू राष्ट्र बनाए', तौकीर रजा
बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पलटवार कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कत्ल हो जाना, मॉब लिंचिंग हो जाना ये हिंदुस्तान में आम बात हो गई है, साथ ही उन्होंने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को आतंकवादी संगठन घोषित करते हुए पाबंदी लगाने डिमांड भी की।
'भिवानी कांड को कई दिन हो चुके हैं'
उन्होंने कहा कि हरियाणा के भिवानी कांड को कई दिन हो चुके हैं, जिसमें मुस्लिम युवक को झूठा आरोप लगाकर मार डाला गया था। इतने दिनों तक हमने खामोशी रखी, हमने सबर किया। लेकिन, जो लोग आरोपी थे, जिन लोगों पर आरोप था जब उनके समर्थन में सभाएं की जाने लगी तो इससे सवाल उठते हैं।
