सुबह अटेंड किया लेक्चर, फिर कर ली आत्महत्या... मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में एक सप्ताह में दूसरे छात्र की मौत, बिल्डिंग से लगा दी छलांग

राजकोट की मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में एक सप्ताह के भीतर दूसरे छात्र की आत्महत्या की घटना सामने आई है। कंप्यूटर साइंस के तीसरे वर्ष के छात्र हेमंत गंदमाने ने यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग से छलांग लगा दी। आंध्र प्रदेश के रहने वाले हेमंत ने घटना से पहले दो लेक्चर अटेंड किए थे। पुलिस रैगिंग समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, जबकि यूनिवर्सिटी ने भी जांच कमेटी बनाई है।

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में आ गई है, एक ही सप्ताह में यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग से दूसरे छात्र ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कंप्यूटर साइंस विभाग के थर्ड ईयर के छात्र हेमंत गंदमाने ने मारवाड़ी यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग से छलांग लगा दी। छात्र हेमंत आंध्र प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है।

rajkot student suicide case

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में एक हफ्ते में दूसरी छात्र आत्महत्या।

अभी पिछली आत्महत्या का सही कारण सामने नहीं आया है, तभी दूसरे छात्र की आत्महत्या की घटना से हड़कंप मच गया है। मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार पिंटो मेनन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि एक ही सप्ताह में दूसरे छात्र की आत्महत्या की घटना से हमें भी दुख है। आज सुबह आत्महत्या करने वाले छात्र हेमंत गंदमाने ने दो लेक्चर भी अटेंड किए थे।

End of Feed