अरुणाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में 9 लोगों की मौत; कई सड़कें अवरुद्ध, IMD का रेड अलर्ट जारी

Flash Flood: अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कई जिलों में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई। पश्चिम कामेंग जिले के एक अधिकारी ने बताया कि जमिरी के पास 35 चराई क्षेत्र में कई लोग फंसे हुए हैं। ज्योति नगर, डिरांग, पद्मा और दुर्गा मंदिर क्षेत्रों में भी सड़क अवरुद्ध होने की सूचना है।

Flash Flood: अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कई जिलों में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पूर्वी कामेंग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 13 के बाना-सेप्पा खंड पर शुक्रवार देर रात भूस्खलन के कारण एक वाहन के सड़क से बह जाने से दो परिवारों के सात सदस्यों की मौत हो गई।

Arunachal Pradesh landslide

अरुणाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से बिगड़े हालात (फोटो साभार: @NatungMama)

खाई में जा गिरा वाहन

पूर्वी कामेंग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कामदम सिकोम ने बताया कि वाहन बिचोम जिले के बाना से सेप्पा जा रहा था, तभी भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में आकर वाहन गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने कहा, “सभी पीड़ित बाना के किचंग गांव के निवासी थे।”

End of Feed