Mann Ki Baat: PM बोले- जो बच्चे कभी कागज का हवाई जहाज उड़ाते थे, उन्हें अब देश में रॉकेट बनाने का मौका मिल रहा है

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 27, 2022, 11:37 AM IST

Mann Ki Baat Today: पीएम मोदी ने आज एक बार फिर देश को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। यह कार्यक्रम 95वाँ एपिसोड है। पीएम मोदी ने कहा कि हम बहुत तेजी से ‘मन की बात’ के शतक की तरफ़ बढ़ रहे हैं ।

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 95वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। कार्यक्रम को शुरू करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये कार्यक्रम मेरे लिए 130 करोड़ देशवासियों से जुड़ने का एक और माध्यम है। उन्होंने कहा कि हर एपिसोड से पहले, गाँव-शहरों से आये ढ़ेर सारे पत्रों को पढ़ना, बच्चों से लेकर बुजुर्गों के audio message को सुनना, ये मेरे लिए एक आध्यात्मिक अनुभव की तरह होता है।

PM Modi invites ideas, suggestions for Mann Ki Baat

पीएम मोदी ने मन की बात के जरिए देश को संबोधित किया।

जी 20 का किया जिक्र

जी 20 का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा,'G-20 की वैश्विक जनसंख्या में दो-तिहाई, वैश्विक व्यापार में तीन-चौथाई, और World GDP में 85% भागीदारी है | आप कल्पना कर सकते हैं - भारत अब से 3 दिन बाद यानी 1 दिसंबर से इतने बड़े समूह की, इतने सामर्थ्यवान समूह की, अध्यक्षता करने जा रहा है। G-20 की अध्यक्षता, हमारे लिए एक बड़ी अवसर बनकर आई है | हमें इस मौके का पूरा उपयोग करते हुए Global Good, विश्व कल्याण पर focus करना है। चाहे शांति हो या एकता, पर्यावरण को लेकर संवेदनशीलता की बात हो, या फिर सतत विकास की, भारत के पास, इनसे जुड़ी चुनौतियों का समाधान है। आने वाले दिनों में, देश के अलग-अलग हिस्सों में, G-20 से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे | इस दौरान, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोगों को आपके राज्यों में आने का मौका मिलेगा।'

End of Feed