Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार(आज) को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित किया। यह पीएम मोदी के रेडिया कार्यक्रम का 100वां एपिसोड था। इस दौरान पीएम मोदी ने मन की बात के 100 एपिसोड पूरे होने की यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा, यह कार्यक्रम मेरे लिए एक खास पूजा, आस्था और व्रत बन चुका है। मन की बात मेरे मन की आध्यात्मिक यात्रा बन चुकी है।
मन की बात का 100वां एपिसोड
पीएम मोदी ने कहा, मन की बात में जिन लोगों का हम जिक्र करते हैं, वे सभी हमारे हीरोज हैं, जिन्होंने इस कार्यक्रम को जीवंत बनाया है। आज हम सब 100वें एपिसोड के पड़ाव पर पहुंचे हैं, तो मेरी ये भी इच्छा है कि हम एक बार फिर इन सारे हीरोज के पास जाकर उनकी यात्रा के बारे में जानें। आइए जानते हैं पीएम मोदी ने किन-किन लोगों से फोन पर की बात...
