Manish Tewari Exclusive : इस चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी? सवाल पर सुनिए मनीष तिवारी का जवाब

Manish Tewari Exclusive : इस सवाल पर कि क्या आप मोदी जी को तानाशाह मानते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि 'मैंने यह कभी नहीं कहा कि नरेंद्र मोदी जी तानाशाह हैं। पिछले10 वर्षों में पीएम ने एक भी प्रश्न का जवाब लोकसभा में नहीं दिया। यहां तक कि पिछले 10 वर्षों में उन्होंने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं किया।

Manish Tewari Exclusive : कांग्रेस नेता मनीष तिवारी का कहना है कि 4 जून को देश में एक नया सबेरा होगा और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने यहा बात टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ खास बातचीत में कहीं। चैनल के कार्यक्रम 'पब्लिक मंच' में आए तिवारी से नाविका कुमार ने पूछा कि इस चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें आ रही हैं लेकिन तिवारी ने अपनी पार्टी के लिए कोई आंकड़ा नहीं दिया।

navika kumar

टाइम्स नाउ नवभारत के कार्यक्रम में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी।

मनीष तिवारी का दावा-देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी

भाजपा को चुनाव में 150 सीटें मिलने के विपक्ष के दावे का जिक्र करते हुए नाविका कुमार ने पूछा कि इस चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलने जा रही हैं? इस सवाल पर चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि 'जिस तरह का माहौल पूरे देश में बनता जा रहा है, उससे मुझे पूरी उम्मीद है कि चार जून 2024 को इस देश में नया सवेरा होगा और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगा।' कांग्रेस कितनी सीटों पर विजयी होगी, तिवारी ने कोई संख्या नहीं बताई।

End of Feed