मणिपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट का स्पेशल कोर्ट के गठन का प्रस्ताव, जांच तेजी से करने का निर्देश

Manipur Violence: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने 2023 में मणिपुर में हुई जातीय हिंसा से जुड़े आपराधिक मामलों की प्रतिदिन सुनवाई के लिए विशेष अदालतें गठित करने का शुक्रवार को सुझाव दिया।

Manipur Violence: वर्ष 2023 में मणिपुर में हुई जातीय हिंसा से जुड़े आपराधिक मामलों में जल्द न्याय सुनिश्चित करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण पहल की है। सुप्रीम कोर्ट ने इन मामलों की दैनिक सुनवाई के लिए विशेष अदालतों (Special Courts) के गठन का प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही, अदालत ने जांच एजेंसियों को लंबित जांचों को शीघ्रता से पूरा करने और पीड़ितों को चार्जशीट की प्रतियां उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया है।

Manipur Violence

मणिपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला (फाइल फोटो- PTI)

End of Feed