Manipur Violence News: मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, उपद्रवियों ने जलाए 15 घर; फायरिंग में एक घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2023, 11:46 AM IST

Manipur Violence News: मणिपुर हिंसा के दौरान 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गोली मारी गई, जो उसके पैर में लगी। उसे रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (आरआईएमएस) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Manipur Violence News: मणिपुर में हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में शनिवार शाम को फिर से हिंसा भड़क उठी और इस दौरान 15 मकान जला दिए गए। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार लांगोल गेम्स गांव में आक्रोशित भीड़ सड़कों पर उतर आई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे और स्थिति को काबू में किया।

End of Feed