Manipur Violence: अमित शाह से मिले सीएम एन बीरेन सिंह, बताए वर्तमान हालात, जानिए क्यों एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए लोग

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 25, 2023, 06:27 PM IST

Manipur Violence: मणिपुर में तीन जून के बाद हुई हिंसा के बाद से तनाव बरकरार हैं। हालांकि 13 जून के बाद से किसी की जान नहीं गई है। यहां भड़की हिंसा में करीब 120 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के वर्तमान हालात बारे में जानकारी देने के लिए सीएम एन बीरेन सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

Manipur Violence: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने ट्वीट कर बताया कि आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और मणिपुर में जमीनी स्तर पर उभरती स्थिति के बारे में जानकारी दी। अमित शाह की करीबी निगरानी में, पिछले सप्ताह से काफी हद तक राज्य और केंद्र सरकार हिंसा को नियंत्रित करने में सक्षम हैं। गौरतलब है कि 13 जून के बाद से हिंसा के कारण किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। यूनियन एचएम ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार मणिपुर में शांति बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। आगे उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए मणिपुर के प्रत्येक हितधारक से सहयोग भी मांगा है कि राज्य में शांति बनी रहे। शनिवार को हुई सर्वदलीय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले दिन से ही मणिपुर की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और समस्या का समाधान निकालने के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। गृह मंत्री ने स्थिति को सामान्य करने और मणिपुर में विभिन्न समुदायों के बीच जल्द से जल्द शांति और विश्वास बहाल करने में मदद के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग का आग्रह किया।

Manipur Violence, N Biren Singh, Amit Shah, Manipur latest situation

मणिपुर के हालात को लेकर अमित शाह से मिले सीएम एन बीरेन सिंह

इस वजह से जल उठा मणिपुर

गौर हो कि मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। उसके बाद पूरा राज्य हिंसा की चपेट में आ गया। लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। तब से पूरा मणिपुर अशांत है। मणिपुर की 53 प्रतिशत आबादी मेइती समुदाय की है और यह मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहती है। वहीं, नगा और कुकी जैसे आदिवासी समुदायों की आबादी 40 प्रतिशत है और यह मुख्यत: पर्वतीय जिलों में रहती है।

End of Feed